Breaking News

  • Unknown - Jul 06 2021
  • Unknown - Jul 05 2021
  • Unknown - Jul 05 2021
  • Unknown - Jul 05 2021
  • सांसदों ने सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता को हटाने की

    Unknown - Jul 05 2021
  • Unknown - Jul 04 2021
  • Unknown - Jul 04 2021
  • Unknown - Jul 04 2021
  • Unknown - Jul 04 2021
  • Unknown - Jul 03 2021
  • Unknown - Jul 03 2021
  • Unknown - Jul 03 2021
  • Unknown - Jul 06 2021
  • Unknown - Jul 06 2021

Covid-19 India:12 दिन बाद सबसे ज्यादा मौतें दर्ज, 24 घंटे में 42766 संक्रमित सामने आए

Covid-19 India:12 दिन बाद सबसे ज्यादा मौतें दर्ज, 24 घंटे में 42766 संक्रमित सामने आए

 

Covid-19 India:12 दिन बाद सबसे ज्यादा मौतें दर्ज, 24 घंटे में 42766 संक्रमित सामने आए, seoni malwa sahar news and inforamtions, seoni malwa covid-19
Covid - 19 || Seoni Malwa Sahar

HIGHLIGHTS

·         24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस

·         1206 संक्रमितों की जान चली गई है

·         45,254 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं


Seoni Malwa - भारत में कोरोनावायरस (CoronaVirus) की दूसरी लहर ने जो तांडव मचाया, उसे भुलाया नहीं जा सकता। फिलहाल इसका प्रभाव कम हुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। दो माह पहले के मुकाबले संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी है, लेकिन अब भी हर रोज 40 हजार से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं। बता दें कि अप्रैल मई में देश में रोजाना आने वाले मरीजों की संख्या 4 लाख वहीं मौतों की संख्या भी 4 हजार तक जा पहुंची थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 42,766 नए कोरोना केस आए हैं। ये लगातार 32वां दिन है जब भारत में एक लाख से कम नए कोरोनो वायरस मामले सामने आए। वहीं इस महामारी की चपेट में आकर 1206 संक्रमितों की जान चली गई है। देखा जाए तो मौतों का इतना बड़ा आंकड़ा 12 दिनों बाद सामने आया है इससे पहले 26 जून को 1258 संक्रमितों की जान गई थी।

Seoni Malwa Sahar Latest news And Latest inforamations, Seoni Malwa Blog

संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट


Seoni Malwa  - राहत की बात यह कि, इस महामारी से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या में जहां अभूतपूर्व गिरावट आई है। वहीं देशभर में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। बीते 24 घंटों में 45 हजार 254 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,99,33,538 हो गई है। 

इसके अलावा कोरोना एक्टिव केस अब 5 लाख से नीचे गए हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4 लाख 55 हजार 033 है। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.32 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 97 फीसदी से ज्यादा है। सक्रिय मामले 2 फीसदी से कम हैं।

Seoni Malwa Sahar Latest news And Latest inforamations, Seoni Malwa Blog

वैक्सीन की खुराक बढ़ी -
Seoni Malwa  - कोविड-19 से लड़ाई के लिए दी जा रही वैक्सीन की खुराक भी बढ़ी है। देशभर में बीते दिन 30 लाख 55 हजार 802 वैक्सीन लगाई गईं। जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 37 करोड़ 21 लाख हो गया है। वहीं देश में कल भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 19,55,225 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 42,90,41,970 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

अब तक कुल मरीजों की संख्या     

3 करोड़ 07 लाख 95 हजार 716

ठीक हुए मरीजों की संख्या     

2 करोड़ 99 लाख 33 हजार 538

कोरोना से मरने वालों की संख्या     

4 लाख 07 हजार 145

कुल एक्टिव मामलों की संख्या    

4 लाख 55 हजार 033

देश में कुल वैक्सीनेशन    

37 करोड़ 21 लाख  


Covid-19 India:12 दिन बाद सबसे ज्यादा मौतें दर्ज, 24 घंटे में 42766 संक्रमित सामने आए


seoni malwa latest news and information for Subscribe my seonimalwasahar blog || seoni malwa postel pin -461223

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.